नई दिल्ली।। महान क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद सचिन तेंडुलकर ने भले ही
टैक्स अदा करने वाली जनता को ध्यान में रखते हुए सरकारी बंगला लेने से
इनकार कर दिया हो, लेकिन ऐसे भी सांसद और मंत्री हैं जो इससे इत्तफाक नहीं
रखते। देश के वित्त राज्यमंत्री का मामला लीजिए। बिशम्बरदास मार्ग पर
उन्हें बंगला अलॉट किया गया था, लेकिन उस बंगले समेत कुछ बंगलों को तोड़कर
सीपीडब्ल्यूडी ने सांसदों के लिए मल्टिस्टोरी फ्लैट बनाने की योजना तैयार
की। मंत्री महोदय के लिए विकल्प के तौर पर नया बंगला बनाया गया और उन्हें
सुपुर्द भी कर दिया गया। इसके बावजूद उन्होंने कई महीने तक यह बंगला खाली
नहीं किया, जिसकी वजह से निर्माण कार्य अधर में लटकने का खतरा पैदा हो गया।
पिछले महीने मंत्री महोदय ने बंगला खाली किया तो सीपीडब्ल्यूडी ने राहत की
सांस ली। कई नेताओं का निधन हो चुका है, बावजूद इसके उनके स्मारक के नाम
पर बंगले पर कब्जा बना हुआ है। बंगलों को लेकर नेताओं में ही नहीं बल्कि
ब्यूरोक्रेसी में भी खींचतान चलती रहती है। नेता और बंगला प्रेम - यूपी
की पूर्व सीएम और बीएसपी नेता मायावती के दिल्ली में 4 सरकारी बंगले हैं -
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के 2 बंगलों पर विवाद सामने आया था। बाद में
सरकार ने कहा कि एक बंगला सरकारी स्मारक बना दिया गया है। शबाना का
बड़प्पन शबाना आजमी को भी बतौर राज्यसभा सांसद बंगला मिला था। अपने टर्म के
आखिरी दिन आजमी बंगला खाली कर संसद सत्र में हिस्सा लेने गई थीं। उनका
तर्क था कि जब वह सत्र से लौटेंगी तब सांसद नहीं रहेंगी। सांसदों के बंगले
में सुविधाएं एरियाः 4000-7000 स्क्वेयर फुट बेडरूमः कम-से-कम 5 मेंटेंनसः
25 हजार से 30 हजार रुपये महीना फ्री (सालाना): 50 हजार यूनिट बिजली मुफ्त
पानीः 40 हजार किलो लीटर फ्री लोकल कॉल्सः 50 हजार
Sunday, 10 June 2012
कब्जे का ऐलान...10 हजार समर्थकों के साथ जय गुरु देव के आश्रम पर .....
मथुरा. कुछ दिनों पहले देह त्यागने वाले जय गुरु देव के मथुरा स्थित आश्रम
में तनाव है। जय गुरु देव के शिष्य उमाकांत तिवारी आज अपने 10 हजार
समर्थकों के साथ आश्रम पर कब्जा करने का ऐलान किया है। आश्रम में संभावित
संघर्ष को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन 350 पुलिस वालों को आश्रम में
तैनात कर दिया है। वहीं, शहर में धारा-144 लागू कर दी गई है। आश्रम के
ट्रस्टी चरण सिंह ने उमाकांत तिवारी की आलोचना की है। जय गुरु देव की 12
हजार करोड़ रुपये की संपत्ति इस पूरे विवाद की जड़ बताई जा रही है।
दिवंगत जयगुरुदेव के ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राम प्रताप सिंह पर ट्रस्ट की संपत्ति के कागजात लूटने
का आरोप लगा है। राम प्रताप सिंह पर लूटमार का मामला दर्ज कराया गया है
वहीं राम प्रताप का कहना है कि उनपर झूठा आरोप लगाया गया है। बाबा
जयगुरुदेव की ट्रस्ट के उत्तराधिकारियों की दौड़ में शामिल पंकज यादव पर
साजिश रचने का आरोप लगाया है। राम प्रताप सिंह ने कहा कि खुद को
उत्तराधिकारी बताने वाले पंकज यादव तो ट्रस्ट के सदस्य भी नहीं है।
विकल्पों की सूची में सबसे ऊपर दादा
नई दिल्ली। नए राष्ट्रपति के लिए ज्यादातर संभावनाएं और समीकरण वित्त
मंत्री प्रणब मुखर्जी के नाम पर आकर सिमट जा रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव की
अधिसूचना जारी होने में अब तीन दिन ही बचे हैं, लेकिन संप्रग अध्यक्ष
सोनिया गांधी की बंद मुट्ठी के चलते किसी दूसरे नाम के विकल्प अभी भी खुले
माने जा रहे हैं। संकेत हैं कि सोनिया 72 घंटों के भीतर राष्ट्रपति पद के
प्रत्याशी की घोषणा कर सकती हैं। 15 जून के आसपास संप्रग के सभी दलों की ओर
से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का परचा भरवाया जाएगा। पिछले सोमवार को
कांग्रेस कार्यसमिति ने राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के चयन का अधिकार
पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दिया था। तबसे कांग्रेस अध्यक्ष ने
सहयोगी दलों से राय-मशविरा तेज कर दिया है। इस कड़ी में सोनिया ने द्रमुक
सुप्रीमो एम. करुणानिधि से फोन पर बात की। कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक
सलाहकार अहमद पटेल की इस बाबत तृणमूल सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर मंत्रणा हो चुकी है। शुक्रवार रात को
अहमद पटेल ने नॉर्थ ब्लॉक जाकर प्रणब मुखर्जी से लंबी बातचीत भी की। वहां
से लौटने के बाद पटेल सीधे दस जनपथ गए और फिर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ करीब
एक घंटे तक उनकी बैठक चली। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया की कोशिश है कि
राष्ट्रपति पद के संप्रग के उम्मीदवार के नामांकन के समय गठबंधन के सभी
घटकों के प्रमुख नेता मौजूद रहें। वह इस नामांकन को संप्रग की एकजुटता के
रूप में पेश करना चाहती हैं। राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर संप्रग से
मुहर लगवाने के बाद कांग्रेस के मैनेजर राजग समेत दूसरे विपक्षी दलों के
साथ सर्वसम्मति का प्रयास भी करेंगे। कांग्रेस के उच्चपदस्थ सूत्र मान रहे
हैं कि मौजूदा हालात में संप्रग और उसके बाहर सबसे ज्याद सहमति प्रणब
मुखर्जी के नाम पर ही बन सकती है। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी भी अंदर
से भले न चाहती हों, लेकिन प्रणब के नाम का वह विरोध नहीं कर सकतीं। अभी
सरकार में प्रणब की अनिवार्यता और दूसरे कुछ विषय उठाकर कांग्रेस में एक
ताकतवर खेमा अभी भी उनकी दावेदारी पर सवाल उठा रहा है। इस सियासी असमंजस
में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के भी रायसीना हिल्स पहुंचने की संभावनाएं
पूरी तरह खारिज नहीं की जा रही हैं। शनिवार को कांग्रेस महासचिव जनार्दन
द्विवेदी ने कहा भी कि अभी राष्ट्रपति के लिए किसी का नाम तय नहीं हुआ है।
इस पर चर्चा जारी है।
हीरो बनने को शक्ल और अक्ल जरूरी नहीं
नई दिल्ली। आमिर खान के शो सत्यमेव जयते में अब तक विभिन्न सामाजिक मुद्दों
जैसे कन्या भ्रूण हत्या, ऑनर किलिंग, दहेज प्रथा पर चर्चा हो चुकी है। 13
कड़ियों वाले इस शो का छठा एपिसोड इस बार हीरोइज्म यानी हीरो बनने की
तमन्ना रखने वाले करोड़ों लोगों को समर्पित होगा। प्रोमो में ही आमिर ने
यह साफ कर दिया है कि हीरो बनने के लिए शक्ल और अक्ल की जरूरत नहीं होती।
हालाकि यह स्पष्ट नहीं किया कि इसके लिए किस चीज की जरूरत होती है। अब यह
तो एपिसोड देखने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। ज्ञात हो कि पिछले एपिसोड में
ऑनर किलिंग का मुद्दा उठाने की वजह से आमिर को हरियाणा की खाप पंचायतों का
विरोध झेलना पड़ रहा है। खाप पंचायतों ने शो पर प्रतिबंध लगाने की माग की
है। पाचवें एपिसोड में आमिर ने जहा ऑनर किलिंग का शिकार हुए प्रेमियों के
परिवार वालों से बात की वहीं खाप को भी बोलने का मौका दिया। बातचीत के
दौरान आमिर ने आमंत्रित खाप सदस्यों से पूछा था कि आपके बनाए कानून बड़े है
या फिर भारत सरकार के, जो हर बालिग को अपना जीवनसाथी चुनने का अधिकार देता
है। अपने बचाव में खाप सदस्यों ने कहा था कि मीडिया उन्हें गलत तरीके से
पेश कर रहा है। शो में हरियाणा की मेहम चौबिसी खाप को आमंत्रित किया गया
था। खाप का पक्ष रखते हुए रणबीर सिंह ने कहा था कि इस तरह की शादियों का
गलत परिणाम वैज्ञानिक तौर पर भी साबित हो चुका है।
Monday, 4 June 2012
कुछ ऐसे अपना वो कर्ज चुका रही हैं सानिया मिर्जा
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने पेस भूपति के साथ मिलकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। सानिया ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उन्होंने शादी भले ही एक पाकिस्तानी से की है, लेकिन उनका दिल आज भी हिंदुस्तानी है। बड़े टूर्नामेंटों में अपने शानदार खेल से सानिया आज भी अपने देश के नमक का कर्ज चुका रही हैं।
विधायक पर गोली बरसाने वाले आरोपी गिरफ्तार
राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में निर्दलीय (इनेलो)विधायक पर हमलावरों ने उनके दफ्तर के बाहर गोलियां बरसाई। आनन फानन में भरत को जनकपुरी के चंदन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विधायक को तीन गोलियां लगी। गोलियों को शरीर से निकाल लिया गया है और डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की हालत अभी खतरे से बाहर है। नजफगढ़ के विधायक भरत सिंह पर हमले के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सारे आरोपी नजफगढ़ के ही रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, भरत सिंह पर हमला आपसी रंजिश के चलते किया गया था। इस मामले में आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है।
सार्वजनिक बहस सनसनीखेज बनकर रह गई: पीएम
कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारतीयों में बढ़ रही असहिष्णुता के खिलाफ आगाह करते हुए कहा कि लगता है सार्वजनिक बहस सनसनीखेज बनकर रह गई है। साथ ही पीएम ने कहा कि मैं देख रहा हूं कि हाल के दिनों में वैचारिक मतभेद रखने वाले हमारे लोगों में असहिष्णुता बढ़ती जा रही है जो प्रचलित मान्यता के विपरीत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सभ्यता में सामाजिक सद्भाव को संरक्षित रखने और अलग-अलग विचार, पहचान और सांस्कृतिक मतभेदों को समाहित करके सुलह को बढ़ावा देने की समृद्ध परंपरा है। वह कलकत्ता विश्वविद्यालय में भारतीय विज्ञान कांग्रेस समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं वैज्ञानिक समुदाय के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे मुखर हों और देश के सामने खड़े मुद्दों पर एक सूचनापरक और तर्कसंगत बहस खड़ी करने में प्रभावी योगदान दें। हमारे वैज्ञानिकों की आवाज महत्वपूर्ण है और उसे सुना जाना चाहिए। उन्होंने विज्ञान को विकास को गति देने के साधन के रूप में इस्तेमाल किए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि भविष्य में विज्ञान पर बोझ बढ़ेगा।
Subscribe to:
Posts (Atom)


