Saturday, 21 April 2012

पाक में विमान-हादसा: सभी 130 यात्रियों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 130 यात्रियों को ले जा रहा एक विमान शुक्रवार शाम रावलपिंडी के चकलाला हवाई ठिकाने के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक दल के नौ सदस्यों सहित 130 यात्रियों की मौत हो गई। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी एवं प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने इस दुर्घटना पर शोक-संवदेना प्रकट की है। प्रधानमंत्री गिलानी ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं। हादसे की जगह पर अंधेरा होने के चलते बचाव एवं राहत कार्य चलाने में मुश्किल आ रही है। पाकिस्तान विमान हादसा: सौ से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है और मारे गए लोगों व उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने भोजा एयरलाइन की विमान संख्या बी4-213 की दुर्घटना में 118 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि की है। बीबीसी के मुताबिक रपटों में कहा गया कि दुर्घटना के समय विमान हवाईअड्डे पर उतरने की तैयारी में था। समाचार चैनल जिओ टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बोइंग 737 में 129 लोग सवार थे। इसमें 57 पुरूष, 55 महिलाएं, 11 बच्चे व छह चालक दल के सदस्य थे। कुछ रपटों में बताया गया कि विमान में 131 यात्री सवार थे। दुर्घटनास्थल से अब तक कम से कम 110 शव बरामद किए जा चुके हैं। चकलाला हवाई ठिकाने का उपयोग पाकिस्तानी वायुसेना करती है। मैंगलोर: एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 159 की मौत भोजा एयलाइंस के विमान ने शाम पांच बजे कराची से उड़ान भरी थी और इसे शाम 6.40 बजे इस्लामाबाद हवाईअड्डे पर उतरना था लेकिन इससे पहले वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त भारी बारिश और तूफान आने की बात कही गई है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूत्रों ने बताया कि विमान को हवाईअड्डे पर उतरने की अनुमति दी गई थी लेकिन उतरने के समय विमान का सम्पर्क कंट्रोल टॉवर से टूट गया जिसके बाद यह हादसा हुआ। कांगो: हवाईअड्डे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त, 127 की मौत हादसे के बाद पाकिस्तानी सेना के जवान एवं बचाव दल के सदस्य घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त विमान भोजा एयरलाइंस का बताया जा रहा है। भोजा ने इस विमान को शाहीन एयरलाइंस से प्राप्त किया था। बताया गया है कि यह उसकी पहली उड़ान थी। पुलिस बचाव दल के एक अधिकारी सैफुर रहमान ने बताया कि विमान का मलबा इस्लामाबाद के मुख्य राजमार्ग से करीब तीन किलोमीटर दूर हुसैनाबाद गांव में गिरा। रहमान के मुताबिक, दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई। विमान का मलबा अभी भी जल रहा है। विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया है। 

No comments:

Post a Comment