Saturday, 19 May 2012

कार्टून मामला: ममता ने गुस्से में छोड़ा टीवी शो

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री शुक्रवार को उस समय भड़ककर टेलीविजन परिचर्चा से बाहर निकल आईं जब दर्शकों में शामिल कुछ सदस्यों ने उनसे उनका मजाक उड़ाने वाला एक कार्टून भेजने के लिए एक प्रोफेसर की गिरफ्तारी के बारे में पूछ लिया। जाधवपुर विश्वविद्यालय के एक छात्र ने जब उनसे प्रोफेसर अंबिकेश महापात्रा की गिरफ्तारी के बारे में पूछा तो ममता ने कहा कि यह कार्टून नहीं है। हम कार्टून पसंद करते हैं। कार्टून अलग चीज है। वह माकपा का आदमी है। उसने अपने समाज के लोगों की मर्जी के बिना उनके ई-मेल का दुरुपयोग किया। उसने उसे 60 लोगों को भेजा। उन्होंने दावा किया कि प्रोफेसर एक बौद्धिक नहीं बल्कि ‘माकपा का एजेंट’ है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद माकपा ने हजारों सीडी भेजी थीं, यदि आप महिला हैं और यदि आप उसे देख लें तो आप शर्मसार होते।

No comments:

Post a Comment