Thursday, 23 February 2012

सचिन तेंदुलकर के लिए खास है आज की तारीख

भले ही आज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 'महाशतक' के लिए मैदान पर जूझ रहे हैं, पर उनकी काबिलियत और प्रतिभा का हर कोई मुरीद है। आज से 2 साल पहले यानी 24 फरवरी 2010 को सचिन ने ग्वालियर में इतिहास रचते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जमाया था। क्रिकेट की दुनिया में ऐसा करिश्मा करने वाले वे पहले क्रिकेटर बने थे।
इस मैच में सचिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 147 गेंदों पर नाबाद 200 रन की पारी खेली थी। इस पारी में सचिन ने 25 चौके और 3 छक्के लगाए थे। इस मैच में सचिन ने सहवाग संग पारी की शुरुआत की थी और खेल के अंत तक 200 रन बनाकर नाबाद रहे थे। नामचीन 'टाइम' मैग्जीन ने सचिन तेंदुलकर के दोहरे शतक को वर्ष 2010 के दस सबसे महत्त्वपूर्ण खेल घटनाओं में शामिल किया था।

हालांकि इंदौर में टीम इंडिया के वीरेंद्र सहवाग सचिन के रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे। इंदौर में सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस पारी में वीरू ने 149 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्के और 25 चौके लगाए थे।

No comments:

Post a Comment