
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने प्रदेश में शरणार्थी शिविरों में रह रहे 5544 श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों को एक-एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि देने की घोषणा की है।
इस बारे में मुख्यमंत्री ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री प्रदेश में शरणार्थी शिविरों में रह रहे श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों के पुनर्वास को लेकर चिंतित हैं इसलिए राज्यपाल के संबोधन में भी कहा गया था कि विभिन्न पुनर्वास योजनाओं का दायरा इन तमिलों तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञप्ति के मुताबिक, जयललिता पिछले महीने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से मिलीं थीं और इस दौरान भी उन्होंने इन शिविरों में रह रहे श्रीलंकाई तमिलों की दुर्दशा का मुद्दा उठाया था।
No comments:
Post a Comment