बेंगलूर। कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक के बीच प्रदेश के राज्यपाल एच आर भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि वह जल्दबाजी में कोई कार्रवाई नहीं करेंगे।
भारद्वाज ने विश्वास जताया कि बी एस येद्दियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद सत्ताधारी भाजपा नया नेता चुन लेगी। भारद्वाज ने कहा कि उनके पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि सत्ताधारी पार्टी नया नेता नहीं चुन पाएगी।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अपना नेता चुनना विधायक दल की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मैं कोई भी कदम जल्दबाजी में नहीं उठाना चाहता। मैं बुधवार तक [विधायक दल की बैठक होने तक] कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। भारद्वाज ने कहा कि वह भाजपा को सही तरीके से अपना नेता चुनने के लिए पूरा समय देंगे और वह देखना चाहते हैं कि चीजें [नए नेता का चुनाव] सही तरीके से हो।
No comments:
Post a Comment