Tuesday, 9 August 2011

देहव्यापार पर पब्लिक का छापा, लड़कियों को पकड़ा

ठाणे 08 अगस्त (वेबवार्ता)। मुंबई से सटे ठाणे में लोगों ने देहव्यापार में शामिल लड़कियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होता देख लोगों ने खुद ही ये कदम उठाए। पुलिस के मुताबिक शहर के मनोरमा नगर इलाके में पिछले कई महीनो से बंद कमरे में दूसरे राज्यों से लड़कियों को लाकर रखा जा रहा था और ग्राहकों से संपर्क साधकर उन्हें बड़े बड़े होटलों में भेजा जाता था। इलाके के लोगों का कहना है कि इससे पहले उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की थी,लेकिन पुलिस ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिसके बाद उन्होंने खुद ही ये कदम उठाया।

No comments:

Post a Comment